छत्तीसगढ़

ज़ीशान सिद्दीकी बने राज्य स्तरीय DISHA समिति के सदस्य, छत्तीसगढ़ को मिला युवा नेतृत्व का प्रतिनिधित्व

छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण क्षण में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्य स्तरीय DISHA (Development Coordination and Monitoring Committee – विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) में ज़ीशान सिद्दीकी को सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

जारी आदेश के अनुसार, भारत सरकार द्वारा गठित राज्य स्तरीय DISHA समिति में ज़ीशान सिद्दीकी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह समिति केंद्र सरकार की 101 से अधिक प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन की निगरानी एवं समन्वय का कार्य करती है।


DISHA समिति एक उच्च स्तरीय सरकारी निकाय है, जिसका उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। समिति की बैठकों में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाती है तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कर समाधान सुनिश्चित किया जाता है।
भारत सरकार द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि नियुक्त सदस्यों को राज्य स्तरीय DISHA समिति की बैठकों में आमंत्रित किया जाएगा। यह नियुक्ति केंद्र सरकार के आदेशानुसार प्रभावी मानी जाएगी।
गौरतलब है कि ज़ीशान सिद्दीकी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला माइनॉरिटी मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठनात्मक क्षमता, सामाजिक सक्रियता एवं जनहित के मुद्दों पर उनकी निरंतर भागीदारी को देखते हुए यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने ज़ीशान सिद्दीकी की इस नियुक्ति को रायपुर एवं पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व का विषय बताया है। लोगों का कहना है कि उनकी भागीदारी से विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं समाज के सभी वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।
ज़ीशान सिद्दीकी की नियुक्ति को युवा नेतृत्व, अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधित्व और विकासोन्मुख राजनीति की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

48244

Related Articles

Back to top button