2. मामूली विवाद पर पत्नी की कर दी हत्या, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, बेटे को भी दे डाली जान से मारने की धमकी

रायगढ़। जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ मामूली विवाद के बाद एक शख्स ने बैसाखी से अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना लेलूंगा विधानसभा क्षेत्र के एक गांव की है, जहां पत्नी से नाराज एक पति ने लोहे के बैसाखी से न केवल पत्नी को मौत के घाट उतार दिया बल्कि सबूत छिपाने के इरादे से बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस की जांच में हत्या का खुलासा होने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
बता दे कि, 21 फरवरी की शाम नहरपारा लैलूंगा निवासी गजेंद्र सारथी ने पत्नी फूलोबाई सारथी पर मामूली सी बात को लेकर लोहे के बैसाखी से सिर और शरीर पर हमला कर दिया। हमले के बाद अधिक खून बह जाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ने अपराध को छुपाने के लिए अपने नाबालिग बेटे को धमकी दी कि, अगर उसने यह किसी को भी बताई तो उसे भी जान से मार देगा। साथ ही महिला के अंतिम संस्कार की भी तैयारी करने लगा।
घटना की जानकारी पुलिस को लगने पर उन्होंने पिता और पुत्र से इसकी पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में दोनों अलग-अलग बयान देने लगे। पुलिस की लगातार पूछताछ के बाद नाबालिग बेटे ने लैलूंगा थाने में 23 फरवरी की सुबह मां के नशे में सीमेंट पोल से टकराने और नहर में गिर जाने से मौत को रिपोर्ट लिखवाई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की जानकारी होने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।



