छत्तीसगढ़

6. चूल्हे की आग घर में भड़की, नींद में सो रही वृद्धा की जलकर दर्दनाक मौत

अंबिकापुर. अंबिकापुर के क्रांतिप्रकाशपुर तुरियापारा में घर में सो रही बुजुर्ग महिला की आग में जलने मौत हो गई. वही महिला का पति भी आग में झुलस गया है. अम्बिकापुर कोतवाली थाना प्रभारी रूपेश नारंग ने बताया कि गुरुवार रात मृतक महिला धनेश्वरी और उसका पति जगमोहन और पोता घर पर थे. सभी खाना खाकर आग ताप रहे थे. इस दौरान तीनो की आंख लग गई और चूल्हे की आग देर रात तक जलती रही. उसी चूल्हे की आग किसी तरह घर में रखे सामान तक पहुंच गई और देखते ही देखते आग ने वृहद रूप ले लिया.

बुजुर्ग महिला की जलकर मौत
आग लगा देख मृतिका के पति ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझा सका. पड़ोस के लोगों ने भी घर से उठता धुआं देख किसी तरह मृतिका के पति और उसके पोते को घर से बाहर निकाला. बुजुर्ग महिला को घर से बाहर नहीं निकाल सके. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन बुजुर्ग महिला की जान नहीं बचाया जा सकी. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

तुरिया जनजाति का परिवार
आग का शिकार हुआ यह परिवार दरअसल तुरिया जनजाति के अंतर्गत आता है. यह लोग बांस का सामान बनाकर बेचते हैं और उससे अपना जीवन यापन करते हैं. घर में बांस का सामान होने के कारण ही चूल्हे की आग ने वृहद रूप ले लिया. जिसके कारण इस परिवार की बुजुर्ग महिला ने अपनी जान गवां दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button