छत्तीसगढ़

4. हाईवा और ट्रक में भिड़ंत से लगी आग, दोनों वाहन के चालक जिंदा जले

 कोरबा।   देर रात करीब 12 बजे रिस्दी रोड में बालको से राखड़ लेकर आ रही तेज रफ्तार हाईवा और उरगा की ओर से पीडीएस का चावल लोडकर आ रहे ट्रक के बीच जबरदस्त भिडंत हो गई। दोनों वाहन चालक जिंदा जल गए। भिडंत इतना जबरदस्त था कि दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गए । वाहन में आग लग गई , जिसमे दोनो चालकों की आग में जलने से मौके पर ही मौत हो गई।

जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार की रात शहर के नजदीक ही दो ट्रकों के बीच इतनी जोर से भिड़ंत हुई कि दोनों ट्रकों में चंद मिनटों में ही आग लग गई। जब तक ट्रक में बैठे चालक भागने की कोशिश करते तब तक वह आग की चपेट में आ चुके थे और देखते ही देखते ट्रक में ही दोनों चालक की समाधि बन गई।

 

प्रशासन और पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू की लेकिन दोनों की जान बचाई नहीं जा सकी। हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदी के समीप घटित हुई है। बताया जाता है कि दोनों ट्रकों के बीच भिड़ंत हुई और दोनों ट्रक में ही आग लग गई जिसकी वजह से चालकों की जलने से मौत हो गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घंटों राहत एवं बचाव कार्य कर किसी तरह ट्रक में लगी आग को बुझा कर देर रात को यातायात को बहाल किया जा सका। हादसा कैसे हो किन परिस्थितियों में हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा। मृतक दोनों चालक दूसरे राज्य के निवासी बताए गए हैं। पुलिस उनके शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button