छत्तीसगढ़

पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने सफाई मित्रों के साथ मनाया जन्मदिन, दिया सामाजिक संदेश

रायपुर। पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने अपना जन्मदिन एक अलग अंदाज में मनाते हुए समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया। इस अवसर पर राजीव भवन में प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और पूर्व महामंत्री अमरजीत चावला सहित कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पार्टी मुख्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

इसके बाद एजाज ढेबर ने राजधानी के सफाई मित्रों के बीच जाकर उनके साथ अपना जन्मदिन साझा किया। उन्होंने सफाई कर्मियों को मिठाई खिलाकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके योगदान को सराहा। साथ ही मजदूर दिवस के अवसर पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के परिश्रम, समर्पण और अनुशासन के बिना किसी भी शहर का विकास संभव नहीं है। अपने महापौर कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने बताया कि सफाई मित्रों के सम्मान, अधिकारों और आत्मसम्मान की रक्षा हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है।
एजाज ढेबर ने यह भी कहा कि उनके सहयोग से ही रायपुर ने स्वच्छता और नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और विश्वास ही किसी भी शहर की असली ताकत होती है। मजदूर दिवस मेहनतकश लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, जो अपने परिश्रम से समाज की नींव को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Back to top button