छत्तीसगढ़

8. वेदांता चेयरमैन ने कहा- रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी NGSL की थी

छत्तीसगढ़ में हुए भीषण पावर प्लांट ब्लास्ट पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना पक्ष रखा. अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि एथेना प्लांट के संचालन और रखरखाव (O&M) की पूरी जिम्मेदारी ‘एनजीएसएल’ (NGSL) को सौंपी गई थी, जो सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एनटीपीसी (NTPC) और जीई (GE) के बीच एक संयुक्त उद्यम है.

अनिल अग्रवाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्लांट में सुरक्षा के उच्चतम मानक स्थापित किए गए थे और देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों पर भरोसा करते हुए ही तकनीकी विशेषज्ञता और प्रबंधन की जिम्मेदारी उन्हें दी गई थी.

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ठेकेदार और टीमें भी उन्हीं की थीं.

अग्रवाल के अनुसार, इस भरोसे के बावजूद यह दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी हुई, जो उनके लिए अत्यंत पीड़ादायक है.

 

गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह पहले हुए इस हादसे में 25 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद से ही जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे.

 

हालांकि यह भी दिलचस्प है कि मारे गए लोगों के घर तक वेदांता का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा.

Related Articles

Back to top button