छत्तीसगढ़

4. रायपुर के बीचों-बीच टाइटैनिक जहाज:20 लाख के खर्च से तैयार हुआ है गणेश पंडाल, हॉलीवुड मूवी से है इंस्पायर

रायपुर शहर के बीचों-बीच विशाल टायटैनिक जहाज देखकर हर कोई हैरान है। मगर ये असल जहाज नहीं बल्कि भगवान गणेश का पंडाल है। यूनिक हॉलीवुड थीम में ये पंडाल अपने लुक की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है। बाहर से देखने पर बिल्कुल किसी बड़े समुद्री जहाज की तरह ही दिखता है, यहां अंदर बैठे हैं भगवान गणेश।

ये पंडाल बना है कालीबाड़ी चौक के पास। इसे जय भोले ग्रुप के युवाओं ने तैयार करवाया है। जानकारी के मुताबिक इसे बनाने में करीब डेढ़ महीने का वक्त लगा है। इसे बंगाल के कारीगरों ने तैयार किया है। 30 से ज्यादा कारीगर इसे तैयार करने और डिजाइनिंग में लगे रहे। ये पंडाल 105 फीट लंबा और 60 फीट ऊंचा है। हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक में दिखाए गए जहाज से प्रेरित होकर इसे बनाया गया है।

सालभर जमा करते हैं रुपए
समिति के अध्यक्ष कृष्णा साहू और परमवीर सिंह ने बताया कि समुह के युवा साल भर अपनी सेविंग्स को गणेश पंडाल को भव्य बनाने में लगाते हैं। ग्रुप में 350 से अधिक वर्किंग प्रोफेशनल जुड़े हैं। हजारों घरों से चंदा लिया जाता है। तब जाकर सभी के सहयोग से भव्य पंडाल तैयार होता है। इसे तैयार करने में करीब 20 लाख रुपए खर्च आए हैं।

प्रदेश के वीरनारायण सिंह की झलक
पंडाल के ऊपरी हिस्से में छत्तीसगढ़ महतारी और देश के वीर शहीदों की तस्वीरें हैं। इसमें प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम के हीराे वीरनारायण सिंह भी नजर आ रहे हैं। जहाज पर तिरंगे भी लगे हैं। जय भोले ग्रुप को गणेश प्रतिमा स्थापित करते 25 साल पूरे हो चुके हैं। पंडाल में शिवजी बारात की झलक लिए भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button