छत्तीसगढ़

3. खेलते हुए मासूम बच्ची गिरी डबरी में, बचाने मां ने भी लगाई छलांग, दोनों की मौत

मनेन्द्रगढ़ –  जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जनुआ स्थित डबरी में डूबने से मां व मासूम बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची जनकपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि ग्राम जनुआ निवासी मृतिका पिंकी 24 वर्ष की दो बच्चियां है। दोनों बच्ची पास मंे ही बने डबरी के पास में खेल रही थी। इसी दौरान प्रिया 4 वर्ष की पैर फिसल गई और वह डबरी में जा गिरी। बच्ची को डबरी में गिरता देख मां पिंकी उसे बचाने के लिए डबरी में छलांग लगा दी, जिसके कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद शनिवार की सुबह जनकपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों का शव को डबरी से बाहर निकलवा लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button