Uncategorized

एनकेडी हॉस्पिटल, बिरगांव में 24×7 CT स्कैन सुविधा का शुभारंभ

अब क्षेत्रवासियों को मिलेगी समय पर जांच की सुविधा, इलाज में आएगी तेजी

बिरगांव, रायपुर। एनकेडी हॉस्पिटल, बिरगांव ने चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए CT स्कैन (कम्प्यूटेड टोमोग्राफी) जांच सुविधा की शुरुआत कर दी है। यह सुविधा 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध रहेगी, जिससे अब बिरगांव और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उच्च स्तरीय जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह CT स्कैन मशीन आपातकालीन स्थिति में मरीजों के तत्काल निदान और उपचार के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

डॉ. वेदप्रकाश देवांगन (निदेशक, एनकेडी हॉस्पिटल) ने बताया,

“हमारा लक्ष्य है कि बिरगांव और आसपास के लोगों को बड़े शहरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं यहीं पर उपलब्ध कराई जाएं। CT स्कैन की यह सुविधा इलाज की गुणवत्ता और गति दोनों को बेहतर बनाएगी।”

इस पहल से विशेष रूप से गंभीर चोट, ब्रेन स्ट्रोक, आंतरिक रक्तस्त्राव, पेट दर्द, कैंसर जाँच, हड्डी संबंधी समस्याओं और अन्य जटिल रोगों की पहचान अब आसान और तेज़ हो सकेगी।

एनकेडी हॉस्पिटल पहले से ही 100-बेड वाली बहु-विशेषज्ञता सुविधाओं से युक्त अस्पताल है, जहाँ ICU, HDU, डायालिसिस यूनिट, बर्न यूनिट, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे, पैथोलॉजी और ब्लड बैंक जैसी अत्याधुनिक सेवाएं उपलब्ध हैं। अब CT स्कैन सेवा जुड़ने से यह अस्पताल और भी सक्षम हो गया है।

Related Articles

Back to top button