पार्षद से रोड नाली का निर्माण एवं स्टेट लाइट लगवाने को गुहार लगा रहे वार्ड वासी

रायपुर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 60 चंद्रशेखर आजाद वार्ड के निवासियों द्वारा वार्ड पार्षद को लगातार वार्ड में कच्ची नाली एवं सड़क को लेकर बरसात पूर्व बनाने की गुहार लगा चुके थे लेकिन बरसात आ जाने के बाद भी रोड नाली का निर्माण नहीं होने से वार्ड वासियों को आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वार्ड वासियों द्वारा वार्ड पार्षद रमेश सपहा को लगातार आवेदन लगा रहे हैं कि माननीय महोदय आपसे निवेदन है कि हमारे गली में कच्ची नाली एवं सड़क का निर्माण कर दीजिए एवं जो बिजली खंबे लगे हैं उसे पर स्ट्रीट लाइट भी लगवा देते तो आपकी बड़ी कृपा होगी यह निवेदन चंद्रशेखर आजाद वार्ड के अंतर्गत गली नंबर 5 चिश्तिया कॉलोनी गोकुल नगर रायपुर के वार्ड वासियों द्वारा किया जा रहा है।

चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 का मामला
लगातार वार्ड वासियों के द्वारा अपने दिक्कतों को लेकर पार्षद से गुहार लगाया जा रहा है लेकिन अब तक पार्षद महोदय द्वारा किसी भी प्रकार की पहल उनकी समस्याओं को लेकर अब तक होता दिखाई नहीं पड़ रहा है रायपुर नगर निगम में इस बार डबल इंजन की सरकार है यानी वार्ड में भी पार्षद भारतीय जनता पार्टी का महापौर भी भारतीय जनता पार्टी का ऐसे में वार्ड वासियों को पूर्ण उम्मीद है कि उनके वार्ड में काम चौमुखी विकास करेगा लेकिन ऐसा होता हुआ वार्ड क्रमांक 60 में दिखाई नहीं पड़ रहा है आखिर वार्ड पार्षद रमेश सपहा कब तक वार्ड वासियों का भला कर पाएंगे यह देखने वाली बात होगी अगले अंक तक हम देखेंगे कि वार्ड पार्षद के द्वारा किस तरीके से उनकी समस्याओं को लेकर काम हुआ है वह भी आपके बीच हम प्रकाशित करेंगे।



