Uncategorized

स्वप्निल अग्रवाल ने किया अवैध प्लाटिंग,60 एकड़ में चला निगम का बुलडोजर, हुआ FIR

रायपुर। राजधानी रायपुर में भू माफियाओं और बिल्डर्स के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि हीरापुर जरवाय में लगभग 60 एकड़ जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कर कॉलोनी खड़ी की जा रही थी। नगर निगम ने न सिर्फ इसे रुकवाया, अवैध निर्माणों को जेसीबी से तोड़वाया।

वीर सावरकर नगर वार्ड अंतर्गत वाशु लॉजिस्टिक पार्क मेसर्स सी के डेवलपर्स के स्वप्निल अग्रवाल द्वारा बिना कॉलोनी विकास अनुज्ञा लिए लगभग 60 एकड़ भूमि खसरा नंबर 2/24-39-45-46-66-74, 4/3, 5/2, 6/4, 7/4, 10/2-3-4, 12/1-3, 15/6-11, 16/2 पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के निर्देश पर जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता अपनी टीम के साथ स्थल पर पहुंचे।

जेसीबी ,पोकलेन मशीन की सहायता से अवैध सी सी रोड को तोड़वाया गया। अवैध मुरूम रोड को काटा गया। बिना अनुमति के निर्मित 10 बॉउंड्रीवालों को तोड़ गिराया गया। अवैध प्लॉटिंग कर बना रहे अवैध भवनों के काम को रुकवाया गया। नगर निगम ने अवैध प्लॉटिंग करने वाले के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाने में पत्र लिखा है।

 

Related Articles

Back to top button