गवर्नर ऑफिस से जाता है धमकी के फोन ,करने वाली मेडम है कौन ? आर आई ,तहसीलदार को सीमांकन रोकने को कहती है क्यों ?

रायपुर l बीते दिनों छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सकरी तहसील के अंतर्गत एक गांव में सीमांकन होना था आर आई और पटवारी द्वारा आवेदनकर्ता को 23 तारीख का समय दिया गया था जिस दिन सीमांकन होना था लेकिन सीमांकन के दो दिन पहले ही राजधानी रायपुर से एक फोन आता है जिसमें एक मैडम जो कहती है कि मैं गर्वनर ऑफिस से बोल रही हूं सीमांकन रोक दो यह फोन सकरी तहसील के आर आई मैडम के फोन पर आता है इसके बाद 23 तारीख के होने वाले सीमांकन को आर आई तहसीलदार द्वारा रोक दिया जाता है हद तो तब हो जाती है कि जब आवेदनकर्ता को यह पता चलता है कि 23 तारीख को आर आई और तहसीलदार के द्वारा सीमांकन के मौके पर नहीं पहुंच रहे हैं तब आवेदनकर्ता के द्वारा तहसील ऑफिस जाकर आर आई और तहसीलदार से यह पूछा जाता है कि 23 तारीख को आपके द्वारा सीमांकन होना था लेकिन आप नहीं पहुंचे आखिर क्यों तब आर आई मैडम के द्वारा आवेदनकर्ता को बताया जाता है कि रायपुर के गर्वनर ऑफिस से फोन आया था कि जिस जमीन का सीमांकन होने वाला है उसे पर कई बार आपत्ति लग चुकी है उसका सीमांकन रोक दो, सवाल यह उठता है कि आखिर गर्वनर ऑफिस से इस तरीके का फोन करने वाली वह मैडम कौन है क्या छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ऑफिस से इस तरीके का फोन छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के तहसीलदार, आर आई को जाता है
आखिर यह राज्यपाल ऑफिस की मैडम कौन है आने वाले अंकों में हम इस मैडम का पूरा बायोडाटा आपके सामने रखेंगे एवं पीड़ित की एक प्रेस वार्ता कर के राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौपा जाएगा और संबंधित अधिकारियों के ऊपर कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी l
इस तरीके की घटना न्यायधानी बिलासपुर के सकरी तहसील के अंतर्गत हुआ जिससे ज्ञात होता है कि छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी इस तरीके से लोग प्रताड़ित हो रहे होंगे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ऑफिस से इस तरीके का फोन जाना राज्यपाल की गरिमा को ठेस पंहुचाती है एवं सवाल खड़े होता है कि आखिर राज्यपाल ऑफिस में बैठे कर्मचारियों को इसका डर क्यों नहीं है क्या राज्यपाल महोदय को इसकी खबर है या उनके नाक के नीचे कर्मचारी उनके नाम का फायदा उठाकर अपनी धौंस जमा रहे हैं आने वाले अंक में हम उस कर्मचारियों के नाम एवं पद को आपके सामने उजागर करेंगे एवं जिस गवर्नर ऑफिस के लेड लाइन नंबर से फोन आया था उसे नंबर को भी प्रकाशित किया जाएगा और राज्यपाल महोदय से इस संबंध में चर्चा की जाएगी l



