छत्तीसगढ़

1. अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन: देशभर के महापौर आज पहुंचेंगे रायपुर, वाटर प्लस और साफ शहर बनाने को लेकर देंगे सुझाव

रायपुर।  अखिल भारतीय महापौर परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार से राजधानी में होना है। दो दिवसीय इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को देशभर के महापौर यहां आएंगे और बताएंगे कि रायपुर को कैसे वाटर प्लस के साथ शहर का सबसे साफ शहर बनाया जा सकता है। शहर के सुव्यवस्थित विकास पर और भी कई सुझाव दिए जाएंगे।

इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को निगम के सामान्य सभागार में आयोजित बैठक में महापौर एजाज ढेबर, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे समेत एमआईसी मेंबर और सभी पार्षदगण मौजूद रहे। महापौर ने बताया कि सम्मेलन में सूरत के महापौर अपने वाटर प्लस शहर के बारे में बताएंगे। वहीं, इंदौर की महापौर देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्वच्छता को लेकर जानकारी देंगी। चंडीगढ़ की महापौर समेत देशभर के महापौर इसमें शिरकत करेंगे। इसमें सभी पार्षदगणों को शहर एवं वार्ड में काम करने अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा। शुक्रवार को सभी अतिथि महापौर माता कौशल्या के इकलौते मंदिर के दर्शन करने चंदखुरी जाएंगे। शनिवार से शहर के सभी पार्षदगणों की मौजूदगी में राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन का आगाज होगा।

सभापति प्रमोद दुबे ने राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने के लिए नगर निगम ने अलग-अलग समितियां बनाकर जिम्मेदारियां बांटी हैं। सम्मेलन का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राज्य गीत और सबले बढ़िया छत्तीसगढ़िया के जयघोष के साथ करवाने का फैसला लिया गया है। तीन दिवसीय इस सम्मेलन के दौरान देशभर के महापौर स्मार्ट सिटी योजना के तहत रायपुर में आईटीएमएस, मल्टीलेवल पार्किंग जैसे प्रोजेक्ट्स का भी अध्ययन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से मुख्यमंत्री निवास में रखे गए भोजन कार्यक्रम और राज्यपाल अनुसूइया उइके द्वारा राजभवन में रखे गए स्वल्पाहार कार्यक्रम में सभी अतिथि शामिल होंगे। इसके साथ ही राजधानी में शुक्रवार से प्रापर्टी एक्सपो की शुरूआत हो रही है, जो कि तीन दिन तक चलेगी।

बताएंगे अपनी इन उपलब्धियों के बारे में
धनवन्तरि मेडिकल योजना, नालंदा परिसर, एसटीपी,ट्रैफिक मैनेजमेंट,तालाबों का ब्यूटिफिकेशन, बूढ़ातालाब

 

अन्य नगर निगमों से यह सीखेंगे हम
भोपाल का वाटर मैनेजमेंट,आगरा का कचरे से खाद बनाना,स्वच्छता का इंदौर मॉडल,मोहाली और चंडीगढ़ की ग्रीनरी,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button