छत्तीसगढ़

5. नींबू की चाय पीने के भी है कई अद्भुत फायदे, सेहत और स्किन के लिए होता है फायदेमंद

ज्यादातर लोग सुबह की शुरूआत गर्मागर्म चाय के साथ करते है। अगर आप दूध की चाय की जगह नींबू की चाय का सेवन करते हैं तो सेहत और स्किन को कई तरह के लाभ मिलते है। क्योंकि नींबू कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होता है। साथ ही नींबू औषधीय गुणों से भरपूर होता है। नींबू की चाय में विटामिन सी, सिट्रिक एसिड, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट, पोलीफीनोल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल जैसे तत्त्व के गुण पाए जाते है, जो सेहत और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करे में मदद करते है। इसके अलावा नींबू की चाय पीने से सर्दी-जुकाम को दूर करने में मिलती है। तो आइए जानते है नींबू की चाय का सेवन करने से सेहत और स्किन को मिलने वाले फायदे के बारे में

नींबू की चाय पीने के फायदे

 

1. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए नींबू की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू की चाय में विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, इसलिए नींबू की चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

2. सर्दी-जुकाम को दूर करने में फायदेमंद
सर्दी-जुकाम को दूर करने के लिए नींबू की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू की चाय में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल के गुण पाए जाते है, जो सर्दी-जुकाम और गले में खराश की समस्या को दूर करने में मदद करते है।
3. ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नींबू की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू की चाय में पोटैशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
4. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए नींबू की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू की चाय में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। साथ ही ये स्किन को होने वाले नुकसान से बचाने मे भी मदद करते है। जिससे स्किन स्वस्थ रहता है।

Related Articles

Back to top button