छत्तीसगढ़

2. कोरबा में मॉब लिंचिंग, 30-40 लोगों ने मिलकर की युवक की निर्मम हत्या, क्षेत्र में दहशत का मौहल

कोरबा.  छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है. सीतामणी इलाके में मॉब लिंचिंग की गई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. 30-40 लोगों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी. मृतक के छोटे भाई रिंकू यादव ने बताया कि बीते गुरुवार की रात करीब 10 बजे मोती सागर पार निवासी राहुल, चीनी पांडे, अनिकेत, पिंकू, राकेश नशे में चूर होकर अपने 40 से 50 साथियों के साथ  पहुंचे और उनके हाथों में लाठी, डंडे, लोहे की रॉड, तलवार, कुल्हाड़ी और अन्य घातक हथियार थे. इन हथियारों से वे लगातार हमला कर करते हुए घर का दरवाजा तोड़कर घर अंदर घुस गए और घर में खड़ी तीन बाइकों में वह घर में लगे सीट तोड़फोड़ किया गया.

रिंकू ने बताया कि आरोपियों ने घर के आंगन में बंधे गाय भैंस के साथ भी मारपीट कर रहे थे. इसी बीच  सभी घटना से अनजान कृष्णा यादव अपने ड्यूटी से वापस घर लौटा, जिस घर के दरवाजे के पास ही लाठी, डंडे, लोहे की रॉड, तलवार, कुल्हाड़ी मारकर रोड में सुला दिया. अपने भाई का चिख पुकार सुनकर रिंकू यादव  जब बाहर आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई. जिसने रिंकू यादव को भी गंभीर चोटें आई हैं. वहीं घटना के वक्त दोनों भाई चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की और ना ही किसी को मदद के लिए आसपास फटकने दिया गया.

रिश्तेदारों के यहां भी तोड़फोड़
घटना सुनकर पड़ोस में ही रहने वाले रिश्तेदार भी पहुंचे तो उनके घर में भी तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया. घटना के वक्त दोनों ही परिवार के लोग डर से अपने आप को घर के अंदर ताला और लाइट बंद करके छुपे हुए थे. वहीं मृतक के रिश्तेदारों ने बताया पूर्व में भी इस तरह का घटना का अंजाम इन  लड़कों के द्वारा दे चुका है. यह सभी लड़के नशेड़ी व अपराधी किस्म के हैं, जो आए दिन नशे में चूर रहते हैं जिन्हें पुलिस का जरा भी डर नहीं है.  दो घंटे तक अपराधी लगातार तांडव करते रहे.

Related Articles

Back to top button