छत्तीसगढ़

3. छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर, अगले 3 दिन तक इन जिलों में बारिश के आसार, जानें IMD अपडेट

बंगाल की खाड़ी में बनें चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का मौसम बड़ी करवट लेने वाला है, मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान उत्तर छत्तीसगढ़, मध्य छत्तीसगढ़ और पूरे बस्तर संभाग में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार आ रही नमी के कारण सोमवार से छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है. इस दौरान बस्तर संभाग में 3-5 दिसंबर, मध्य छत्तीसगढ़ में 4-6 दिसंबर और उत्तर छत्तीसगढ़ में 5-6 दिसंबर को बारिश की संभावना है.

6-7 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती तूफान मिचौग उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है, मंगलवार 5 दिसंबर को यह तूफान और प्रबल होगा, जिसकी गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है. छह सात दिसंबर के बाद मौसम खुलते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड में वृद्धि होगी. आज दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है. इसके अलावा शेष स्थानों पर भी बारिश संभावित है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button