छत्तीसगढ़

4. ऑनलाइन लोन से हुआ लाखों का नुकसान, एक फोन कॉल से गंवाई जमा पूंजी… आप बरतें सावधानी

रायपुर :    बस्तर में युवा ऑनलाईन लोन देने वाले कंपनियों के जाल में फंस कर अपनी जमा पूंजी गवां रहे हैं वहीं रिकवरी के लिये किये जा रहे फोन कॉल से परेशान होकर मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। इन कंपनियों के एजेंटो द्वारा ब्लैकमेल का शिकार हो रहे हैँ सो अलग। बस्तर जिला मुख्यालय के साइबर सेल से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर में ऑनलाईन लोन लेकर ठगी का शिकार लोगों की शिकायत सबसे अधिक आ रहे हैं। यह रकम बहुत कम होने के कारण अधिकांश लोग शिकायत करने से बचते हैँ। साइबर सेल लोगों को इस तरह के लोन देने वाली कंपनियों के झांसे में आने से बचने के लिये जागरूक कर रहा है।

बस्तर में ऑनलाईन लोन की शिकायत सबसे ज्यादा है। अधिकतर लोग लोन की रकम कम होने की वजह से शिकायत नहीं करते और लोन की राशि से कई गुना रकम जमा कर परेशानी से मुक्त हो जाते हैं। बस्तर में सायबर सेल द्वारा ऐसे लोन लेने से रोकने जागरूकता अभियान चला रही है।

-गीतिका साहू, डीएसपी व साइबर सेल प्रभारी

होते हैं ब्लैकमेल और मानसिक उत्पीड़न का शिकारसाइबर सेल से मिली जानकारी के मुताबिक ऑनलाईन लोन लेने वाले लोगों को कंपनी के रिकवरी एजेंट द्वारा तरह तरह से ब्लैकमेल कर मनामने रूप से राशि की डिमांड किया जाता है। इसके अलावा फोन में पुलिस अधिकारी बनकर जेल भेजने की धमकी देते हैं।

लोगों से कई गुना रकम की वसूलीऑनलाइन लोन देने वाले कंपनी अपनी वसूली रिकवरी एजेंट के माध्यम से लोन लेने वाले लोगों से कई गुना रकम वसूल करती है। राशि की वसूली हफ्ते के हिसाब से ब्याज दर के रूप में होता है। ऑनलाईन लोन लेने वाला व्यक्ति अपनी मूल राशि से अधिक ब्याज की रकम चुका देने के बाद भी कंपनी के रिकवरी एजेंट लोगों का परेशान करने लगते हैं।

 

Related Articles

Back to top button