छत्तीसगढ़

2. क्या रमन सिंह फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री, बीजेपी इन 6 नामों में से किस पर लगाएंगी मुहर

रायपुर  :    छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। इसी के साथ अब मुख्यमंत्री के नामों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी को 54 सीटें जबकि कांग्रेस को 35 सीटों पर जीत मिली। अन्य को 1 सीट पर जीत मिली। वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को छत्तीसगढ़ में 46.27%, जबकि कांग्रेस को 42.23% वोट मिला। 2018 की बात करें तो कांग्रेस को 43.9% जबकि बीजेपी को 33.6% वोट मिला था।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बहुमत के साथ ही अब चर्चा इस बात को लेकर भी शुरू हो गई है कि अब मुख्यमंत्री कौन बनेगा? डॉ. रमन सिंह 2003 से लेकर 2018 तक सीएम रहे। ऐसे में क्या एक बार फिर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व उन्हें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। पार्टी के अंदर यह चर्चा तेज हो गई है। वहीं अगर सीएम की कुर्सी पर रमन सिंह का दावा खारिज तो नहीं किया जा सकता लेकिन ये उतना मजबूत भी नहीं नजर आ रहा।
बात यह भी हो रही है कि अगर रमन सिंह मुख्यमंत्री नहीं बनते है तो छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री कौन होंगे। बीजेपी किसको आगे करेगी? इनमें 6 ऐसे नाम है जो सीएम पद की रेस मे है। इनमें पहला नाम अरुण साव का है। इसके अलावा सरोज पांडेय से लेकर लता उसेंडी तक, कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। आपको बताते हैं मुख्यमंत्री के लिए रेस में कौन हैं?
अरुण साव
अरुण साव छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष हैं और सूबे में बीजेपी के चुनाव अभियान की अगुवाई की। जातीय समीकरण के आधार पर भी मुख्यमंत्री पद के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का दावा मजबूत माना जा रहा है।

सरोज पांडेयछत्तीसगढ़ सीएम के लिए सरोज पांडेय का नाम भी रेस में शामिल माना जा रहा है। सरोज पांडेय बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद हैं। सरोज छत्तीसगढ़ में बीजेपी का बड़ा चेहरा मानी जाती हैं। वह दो बार भिलाई की मेयर और विधायक भी रही है।

बृजमोहन अग्रवालबृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से सात बार के विधायक हैं। इस बार रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। बृजमोहन अग्रवाल, डॉक्टर रमन सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

रेणुका सिंहछत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य है और डॉक्टर रेणुका सिंह इसी समाज से आती हैं। वहीं इस बार जीत दर्ज कर चुकी है। चुनाव से पहले भी सीएम दीदी का नाम उछला था। अब जीत के बाद रेणुका सिंह का नाम सामने आ रहा है।

लता उसेंडीलता उसेंडी छत्तीसगढ़ में बीजेपी का बड़ा आदिवासी चेहरा हैं। राज्य गठन के बाद पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बाद कोई भी आदिवासी नेता सीएम नहीं बना। लोकसभा चुनाव भी करीब हैं, ऐसे में चर्चा है कि बीजेपी किसी आदिवासी को सीएम बनाने का दांव चल सकती है।

ओपी चौधरी

मुख्यमंत्री पद की रेस में चर्चा पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी के नाम की भी है। इसकी वजह है चुनाव प्रचार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह का एक बयान। रायगढ़ में अमित शाह ने ओपी चौधरी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने तब कहा था कि आप ओपी चौधरी को जिता दीजिए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा। अमित शाह के बड़ा आदमी बनाने वाले बयान को लेकर अटकलें हैं कि ये सीएम या डिप्टी सीएम का पद हो सकता है।

Related Articles

Back to top button