महासमुंद

101 वर्ष की उम्र में मतदान, ना हौसला कम हुआ ना उत्साह,केशर कंवर जैन का योगदान अन्य को भी करेगा प्रेरित

विकास नन्द की रिपोर्ट ……

जिले में मतदान सुचारू रूप से जारी है। पूरे उत्साह के साथ सुबह होते ही पहला सवाल कितने बजे जाना है, फ़िर तैयार हो कर कहने लगी चले क्या मतदान केन्द्र। हर चुनाव नगरपालिका, विधानसभा हो या लोकसभा उन्होंने हमेशा मतदान किया है यह कहना है शतायु पार कर चुकी केशर कंवर जैन का। पिछली बार खुद चलकर गयी थी इस बार स्वास्थ खराब होने के कारण हुए आपरेशन के चलते व्हील चेयर का सहारा लेना पड़ा पर वोट डालने का उत्साह वही रहा।

वह अपने नाती के साथ खल्लारी विधानसभा अंतर्गत खल्लारी स्थित मतदान केंद्र पहुंची। ना उनका हौसला कम हुआ और न ही उत्साह। लोकतंत्र के इस महापर्व में इस उम्र में भी उनका मतदान देने का जज्बा दूसरों को प्रेरणा देने लायक है। वहीं विधानसभा क्षेत्र 40 बसना के मतदान केंद्र 197 में आज सुबह ग्राम रेमड़ा के 81 वर्षीय सिकंदर महाकुर व नवादी दीप उम्र 75 वर्ष ने अपने मत का प्रयोग किया। लोकतंत्र के इस महापर्व में इनका योगदान अन्य को भी प्रेरित करेगा।

कलेक्टर प्रभात मलिक एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने किया मतदान…

महासमुंद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने आज सुबह 9 बजे मचेवा के मतदान केन्द्र क्रमांक 225 में मतदान किया। उन्होंने मतदाताओं के साथ लाईन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की। कलेक्टर एवं एस पी ने सेल्फी जोन में तस्वीर भी लिया इस दौरान उन्होंने स्काउट गाइड के मतदाता मित्रों से मिलकर उनके कार्यों की सराहना की कलेक्टर ने यहां मतदाता सहायता केंद्र में भी जाकर बीएलओ से जानकारी ली।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक ने सपत्नीक मतदान किया। उन्होंने भी सेल्फी जोन में आकर अपनी तस्वीरों को कमरे में कैद किया। इस दौरान उन्होंने यहां की गई व्यवस्था का अवलोकन भी किया।

Related Articles

Back to top button