छत्तीसगढ़

4. दंतेवाड़ा में जादू-टोना के शक में दंपति की हत्या, 4 लोगों ने घर में घुसकर पति-पत्नी को पीटा फिर गला घोंट दिया

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में जादू-टोना के शक में एक दंपति की हत्या कर दी गई। 4 लोगों ने मिलकर पति-पत्नी की जमकर पिटाई की और फिर उनका गला घोंटकर मार डाला। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए, जिन्हें पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एसडीओपी कमलजीत पाटले ने बताया कि अरनपुर थाना क्षेत्र के जबेली गांव निवासी भीमा करटामी (45 वर्ष) और उसकी पत्नी नंदे करटामी (40 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गांव के कुछ ग्रामीणों को शक था कि दंपति जादू-टोना करते थे। 3 सितंबर की रात दंपती के घर गांव के कुछ लोग घुस गए। जादू-टोना करने की बात को लेकर दंपति की जमकर पिटाई किए और उसके बाद पति-पत्नी का गला घोंट कर मार दिया। गिरफ्तार आरोपियों ने जादू-टोना के शक में दंपति की हत्या करना बताया है।

कड़ाई से पूछताछ करने पर टूट गए आरोपी
बड्डेपारा निवासी जगमोहन तारम ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जबेली गांव पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि गांव के एक परिवार के साथ कुछ दिन पहले दंपति का विवाद हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर उसी परिवार के कुछ लोगों को हिरासत लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या का राज खुल गया। पुलिस ने देवा कोर्राम (39 वर्ष), लखमा कोर्राम (36 वर्ष), लिंगा कोर्राम (32 वर्ष) और सुक्का कोर्राम (33 वर्ष) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button