छत्तीसगढ़

4. हत्या या आत्महत्या ? फांसी के फंदे में लटकी मिली महिला की लाश, घर से जेवरात भी हुए पार, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

कांकेर. जिले के नरहरपुर तहसील अंतर्गत जामगांव के आश्रित गांव में 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. महिला की लाश उसके घर में मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

एडिशनल एसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि, नरहरपुर थाना अंतर्गत जामगांव के रहने वाले सुखचंद मंडावी की पत्नी कमलादेवी का शव मिला है. रात में मृतका का पति बगल के गांव में शादी कार्यक्रम में गया हुआ था. रात 11 बजे वापस आए तो फांसी के फंदे में शव लटका मिला. जिसके बाद पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है. डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है.

वहीं मृतका के पति ने बताया कि, उनके कुछ जेवरात गायब हैं. उस एंगल से भी पुलिस आगे बढ़ रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कुछ कह जा सकता है.

Related Articles

Back to top button