महासमुंद
तिरीथ ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी व नुआखाई की दी बधाई

विकास नन्द …………
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक व महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव तिरीथ कुमारी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। तिरीथ ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भगवान गणेश की आराधना का पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है।
लोगों में इसी एकता के भाव को जागृत करने के लिए लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की थी। यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है।



