छत्तीसगढ़

6. आमरण अनशन पर बैठे संविदा कर्मचारी, नियमितीकरण की मांग को लेकर अन्न और जल को त्यागा

रायपुर।   प्रदेशभर के संविदा कर्मचारी (Contractual Employees) नियमितीकरण की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन उनकी नियमितीकरण (regularization) पर सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है. कर्मचारियों ने हरेली तिहार के दिन गेड़ी चढ़कर जेल भरो आंदोलन किया. उसके बाद अब आंदोलनकारी बड़ी संख्या में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं.

बता दें कि मंगलवार को विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ. इस दौरान भी संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर विधानसभा की ओर कूच किया था. आंदोलन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को लेकर सरकार ने एस्मा लगाया था, लेकिन इसका उनपर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एस्मा के आदेश को जलाया और सामूहिक इस्तीफा भी दे दिया. फिलहाल, प्रदेश में संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button