8. इस फली के जूस को पीने से कंट्रोल में रहेगा बीपी और शुगर, रोजाना एक गिलास पीएं

सहजन की सब्जी का ज्यादात्तर इस्तेमाल सांभर या सूप बनाने में किया जाता है। अलग-अलग राज्यों में इस सब्जी को सेंजन, मोरिंगा, मुनगा या सहजन नामों से पुकारा जाता है। सहजन की सब्जी औषधीय गुणों से भरपूर है। इसके सेवन से बीपी और ब्लड शुगर जैसी बीमारियां दूर रहती हैं।
इस सब्जी में 46 तरह के एंटी आक्सीडेंट, 92 तरह के मल्टीविटामिन्स और 18 तरह के एमिनो एसिड मौजूद होते हैं। इस सब्जी के फल के अलावा इसके पत्ते, फूल का लोग सब्जी बनाकर खाते हैं। ये सब्जी इम्यूनिटी की खान से कम नहीं हैं।
अगर आप रोजाना सुबह उठते ही इस एक हरे जूस को पीने से नियमित आदत डालते हैं, तो इस जूस के पीते ही ब्लड शुगर कंट्रोल में आ जाएगा। आइए जानते हैं सहजन के जूस पीने से शरीर को अन्य फायदे क्या हो सकते हैं?
डायबिटीज में फायदेमंद डायबिटीज के मरीजों के लिए सहजन का चूर्ण से बना जूस मिलाकर पीने से शुगर कंट्रोल रहता है। एक्सपर्ट भी इसे पीने की सलाह देते हैं।इसके फल को सुखाकर इससे मोरिंगा या सहजन की पत्तियों का जूस पीना बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि सहजन की पत्तियों में मौजूद तत्व शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
सहजन में विटामिन ए, विटामिन बी 1 (थायमिन), बी2 (राइबोफ्लेविन), बी3 (नियासिन), बी-6 फोलेट, एस्कॉर्बिक एसिड (विटामिन सी), कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और जस्ता जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है।
पेट की समस्याओं से रखता है दूर पेट दर्द या पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं जैसे गैस, अपच और कब्ज़ में सहजन के फूलों का रस, सूप या इसकी सब्जी बनाकर खाने से सारी समस्याएं दूर होती है। पेट का मेटाबॉलिज्म भी अच्छे से कार्य करता है
वेटलॉस में फायदेमंद
वजन कम करने में भी सहजन का जूस रोजाना पी सकते हैं। ऐसे में आप वजन कम करने के लिए सहजन की पत्तियों का जूस पी सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके पेट के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और मेटाबॉलिज्म को अच्छे से काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिसकी वजह से पाचन तंत्र तेज होता है और वजन कम होने में मदद मिलती है।
ब्लड प्यूरीफायर की तरह करता है काम
सहजन की पत्तियों में मौजूद गुण खून को डिटॉक्सिफाई करने का काम करते है। इसे पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ यूरिन के जरिए फ्लश होकर निकल जाते है और खून में जमे विषाक्त पदार्थ का खात्मा हो जाता है।
ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
सहजन की पत्तियों के जूस पीने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा, आप इस के जूस पीने से वजन कम कर सकते हैं।



