छत्तीसगढ़

6. जुआ खेलते अजय चंद्रकार, आलोक शर्मा समेत 8 गिरफ्तार, पुलिस ने इतने लाख रुपए किए जब्त

प्रदेश में जुआ और सट्टे को लेकर लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है. बावजूद इसके सटोरिए कम होने का नाम नहीं ले रहा है.  कई जगहों पर पुलिस जुआ और सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से लगे आरंग क्षेत्र से सामने आया है। जहां आठ सट्टेबाजों को जुआ खेलते हुए अपराधियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस दौरान पुलिस को ताश की 52 पत्ती और 1 लाख 55 हजार नकद बरामद की है.

पकड़े गए संदिग्धों के नाम( एनएसयूआई रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष) आलोक शर्मा, चंपू उर्फ चंपेश्वर साहू, बलराम साहू, गिरधर निषाद, ताम्रध्वज साहू, ईश्वर यादव उर्फ मुसु यादव, ताम्रध्वज साहू, चंपू उर्फ चंपेश्वर साहू और अजय चंद्राकर हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. सभी प्रतिवादियों के खिलाफ जुआ निषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत शिकायत की गई है।

Related Articles

Back to top button