4. इंटकवेल में फंसा कचरा, पानी के लिए आधे शहर में मचा हाहाकार, 20 गोताखोरों ने दिनभर की सफाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह से ही आधे शहर में पानी को लेकर हाहाकार सा मच गया। खारून नदी के इंटेकवेल में कचरा जाम होने की वजह से आधे से ज्यादा शहर को पानी नहीं मिल पाया। क्योंकि इंटेकवेल से पानी नहीं ले पाने की वजह से 150 एमएलडी और 80 एमएलडी के पुराने दो फिल्टर प्लांट बंद रहे। इसकी वजह से लगभग आधी आबादी को दिनभर पानी नहीं मिल पाया।
वहीं, निगम द्वारा पेयजल की सुचारू आपूर्ति के लिए लगभग 20 गोताखोरों को इंटेकवेल में नदी में उतारा गया, जो कि दिनभर इसकी सफाई करते रहे। वहीं, दिनभर की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक इसकी सप्लाई शुरू हो पाई।
इंटेकवेल में फंसा कचरा, दो-तीन दिनों तक और निकालेंगे कचरा
वहीं, अफसरों के अनुसार आगे भी दो से तीन दिनों तक अभी सफाई की जाएगी। ताकि पेयजल आपूर्ति पर किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसी बीच जानकारी मिलने पर महापौर एजाज ढेबर ने भी मौके का जाकर दौरा किया और अफसरों को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।
इनलेट की जाली में दो से तीन फीट नीचे तक कचरा
अफसरों के अनुसार खारून नदी पर बने इंटेकवेल की जालियों में दो से तीन फीट नीचे तक कचरा जमा हुआ है। इसकी वजह से रा-वाटर पंप बंद रहा और पानी फिल्टर प्लांट के लिए नहीं लिया जा सका। इसकी वजह से पानी की सप्लाई दिनभर बाधित रही और देर शाम इन दोनों फिल्टर प्लांटों में पानी भरा गया और इसके बाद सप्लाई की गई।



