छत्तीसगढ़

3. लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकान की दीवार ढही, सो रहे बुजुर्ग दंपती की दबने से गई जान

बालोद।    जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपुर में कच्चा मकान ढहने से एक दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की नींव कमजोर हो गई और वो ढह गया। जिस समय ये घटना हुई उस वक्त मकान के अंदर पति-पत्नी सो रहे थे। जिससे उन दोनों की जान चली गई।

बता दें कि सिरपुर गाँव में बीती रात में संतराम यादव 55 वर्ष और उनकी पत्नी कुंती बाई 50 वर्ष सो रहे थे। इस दौरान बारिश के कारण उनका छप्पर और दीवार भरभराकर गिर पड़ा। इसके नीचे दबने से दोनों की मौत हो गई। जिस छप्पर के गिरने से यादव दंपत्ति की मौत हुई है वह प्लास्टिक और मुरम से बना हुआ था। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रात भर बारिश से ईंट की दीवार गीली हो गई और अचानक गिर गई। सुबह आसपास के लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button