छत्तीसगढ़

5. गांव से निकलकर जिले के खिलाड़ियों ने संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लहराया परचम

जांजगीर चांपा.   जिले में 6 अक्टूबर से खेलों की शुरुआत करते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक (Chhattisgarhi Olympics) का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर सिन्हा द्वारा जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के बेहतर आयोजन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को लगातार निर्देश देते हुए खेल मैदान में पारंपरिक खेलो भौंरा, गिल्ली-डंडा खेलते हुए जिले के खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित किया जाता रहा है। जिले में राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर खेलों की शुरुआत के बाद जोन स्तर, विकासखंड स्तर और जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 6 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्त्तीसगढ़ की संस्कृति से लोगों को जोड़कर रखने व स्थानीय खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए ‘‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक‘‘ का आयोजन 6 अक्टूबर से 6 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 प्रकार के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है, जिसमें 18 वर्ष से कम, 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। इस खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल जैसे-गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद इत्यादि में सभी वर्ग के प्रतिभागी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य स्तर तक 06 स्तरों पर आयोजित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button