2. उड़ता रायपुर बनाने की बड़ी साजिश… मोबाइल चार्जर में छिपाकर हो रही थी हेरोइन की तस्करी, पंजाब से आए दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। शहर के होटलों और पबों में ड्रग्स का धंधा जोरों पर है। आमानाका इलाके के एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल के चार्जर में हेरोइन छिपाकर पंजाब से लाते थे। पुलिस ने दोनों के पास से 23 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
बड़े नेटवर्क से जुड़ा है आरोपी
आरोपी निशान जिस ढंग से हेरोइन की तस्करी और बिक्री कर रहा था, उससे आशंका है कि वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है। मोबाइल की बैटरी के भीतर मादक पदार्थ रखना और होटल में ठहर कर बेचना, ये आमतौर पर बड़े ड्रग्स माफिया से जुड़े लोग करते हैं।
होटलों में सक्रिय हैं ड्रग्स माफिया
इससे पहले शांति नगर स्थित एक होटल में भोपाल के दो इंजीनियर सहित तीन युवकों से चरस बरामद हुई थी। तेलीबांधा इलाके के होटल कोर्टयार्ड के पास से दो युवक ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए थे। तेलीबांधा के ही एक युवक के पास मैक्सिको से रजिस्टर्ड पार्सल के जरिए ड्रग्स पहुंची थी।



