छत्तीसगढ़
3. चलती ट्रेन में सेल्फी ले रही थी किन्नर, गिरने से हुई मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर में ट्रेन से हादसे की खबर सामने आई है। जहां थर्ड जेंडर की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। घटना उरकुरा फाटक के पास की है। बताया जाता है कि मोबाइल ट्रेन से गिर जाने पर उठाने के चक्कर में किन्नर भी गिर गई। इस हादसे में किन्नर को मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें कि ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में पहले भी कई लोग ऐसे ही हादसे का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद भी गेट पर खड़े होकर सेल्फी लेते रहते हैं। जो कभी न कभी हादसे का शिकार हो जाते हैं। आए दिन कोई न कोई ऐसी घटना सामने आ जाती है।



