छत्तीसगढ़

3. शादी में डांस करते बीएसपी के इंजीनियर की मौत:स्टेज पर पड़ा दिल का दौरा, भिलाई स्टील प्लांट के दल्ली राजहरा माइंस में थे पोस्टेड

भिलाई स्टील प्लांट के इंजीनियर दिलीप राउतकर को शादी में नाचते समय हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे दल्ली राजहरा में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर थे। उनके दोस्त केशव जाम्बुलकर ने बताया कि 4 मई को उनकी भांजी की दल्ली राजहरा में ही शादी थी। रात 12 बजे के करीब दिलीप और उनके रिश्तेदारों ने स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ जमकर डांस किया।

नाचने के बाद 52 वर्षीय दिलीप को अचानक सीने में दर्द हुआ, लेकिन जब तक लोग इस बात को समझ पाते, वे स्टेज पर ही लुढ़क गए। उन्हें अस्पताल ले जाने का भी मौका नहीं मिला। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। लोगों ने उन्हें हिलाकर उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

डोंगरगढ़ में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

परिजन दिलीप को लेकर डोंगरगढ़ अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अगले दिन 5 मई को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामा की शादी के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है।

बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

दिलीप राउतकर के बड़े भाई राजेश राउतकर डोंगरगढ़ में आंख के डॉक्टर हैं। वहीं दिलीप अपने पीछे 10 और 12 साल की दो बेटियों और पत्नी को छोड़ गए हैं। उनके जाने से बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

Related Articles

Back to top button