छत्तीसगढ़

12. कोरबा कार्बन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, फैक्ट्री में लगी आग; 30-40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कार्बन फैक्ट्री के बॉयलर में शनिवार को जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय फैक्ट्री के भीतर करीब 30 से 40 मजदूर काम कर रहे थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही नगर सेना की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाने प्रयास किया जा रहा है। अब तक किसी तरह की जनहानि संबंधित सूचना नहीं मिली है। फैक्ट्री के आसपास के इलाके को सील किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button