छत्तीसगढ़

1. फैक्ट्री में भड़की आग, काम कर रहे एक कर्मचारी की हुई मौत

रायपुर :  राजधानी के उरला रायल फेब्रिकेशन में भीषण आग लग गई। यह आग इतना भयावह था कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कर्मचारी आग की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक विकास चंद्राकार( 25 वर्षीय) कवर्धा जिले के दशरंगपुर का रहने वाला था। आग लगने की सूचना पर ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। घंटों मशक्‍कत के बाद भीषण आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया हैं।
फैक्ट्री में रखे आयल में लगी आग

 

उरला की इस फैक्ट्री में लोहे का सामान बनता है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह फैक्ट्री में भीषण आग लग गई और चारो तरफ आग तेजी से फैल गई। वहां मौजूद लोग के बीच हड़कंप मच गई और अपनी- अपनी जान बचाकर भागने लगे। आग लगने की खबर फैक्ट्री के क‍र्मचारियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद टीम वहां पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में रखे आयल में आग लगी है। दमकल टीम ने रेस्क्यू कर मृतक के शव को बाहर निकाल लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button