छत्तीसगढ़
10. सफेद पेठे का जूस आपके शरीर के कोने-कोने से निकाल फेंकेगा फैट

वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट प्लान फॉलो करते हैं जिसमें से एक है पेठे का जूस. असल में पेठे में वॉटर कंटेंट ज्यादा होता है, कैलोरी कम और फाइबर (fibre) भरपूर मात्रा में होता है. इसको पीने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इससे आप ओवर ईटिंग (over eating) से बच जाते हैं. इसलिए इसका जूस पीना वेट लॉस जर्नी में अच्छा माना जाता है. इसके जूस को कैसे बनाना है आपको इस आर्टिकल में आज पता चल जाएगा.
पेठे का जूस कैसे बनाएं
- सबसे पहले आपको पेठे को छीलना है, फिर बीच से काटकर उनके बीज को निकाल लेना है. इसके बाद पेठे के टुकड़े टुकड़े करके मिक्सी जार में डालें और साथ में एक गिलास पानी भी. इसके बाद मिक्सी चलाकर अच्छे से पीस लीजिए, फिर एक गिलास में जूस को निकाल लीजिए. अब आप इस जूस को सिप सिप करके पीना शुरू कर दीजिए. आप जूस में काली मिर्च, काला नमक और नींबू भी मिला सकते हैं, इससे जूस में स्वाद आएगा.
पेठे के जूस के अन्य फायदे
- इस जूस के पीने से ना सिर्फ आपका वजन घटेगा बल्कि दिल के लिए भी लाभकारी साबित होगा. इससे खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मदद मिलेगी. यह जूस लिवर के रोग को ठीक करने में भी मदद करेगा. इस जूस में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो लिवर की बीमारी में रामबाण इलाज है.
- वहीं, यह जूस मिर्गी और नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानियों को ठीक करने में सहयोग करते हैं. इसमें पाए जाने वाले ग्लाइकोसाइड, फेनोलिक्स और स्टेरॉल्स जैसे कई बायो एक्टिव कंपाउंड होते हैं जो इन बीमारियों में लाभकरी हैं. मसल्स पेन में भी यह जूस फायदेमंद होता है. इससे अकड़न और अनिद्रा की भी परेशानी से निजात मिलता है. यह सर्दी जुकाम में भी फायदेमंद साबित होता है.



