छत्तीसगढ़

9. पेट से जुड़ा होता है दिमाग का कनेक्शन, स्वामी रामदेव ने बताया कैसे रखें फिट

कहते है दिल का रास्ता पेट से होकर गुज़रता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिमाग का रास्ता भी पेट से होकर ही गुज़रता है। इसलिए तो हुसैन, लोग अच्छा खाना खाने पर खुश होते हैं तो मूड बढ़िया हो तो कहते हैं कुछ मीठा हो जाए क्योंकि हैप्पीनेस के हार्मोन सेरोटोनिन का 95% और डोपामाइन का 50% प्रोडक्शन आंतो में होता है। इसी कनेक्शन को ‘गट ब्रेन एक्सिस’ कहते हैं तभी तो कई बार कब्ज, एसिडिटी होने पर लोग चिड़चिड़े हो जाते हैं तो, गैस होने पर सबसे ज़्यादा सिरदर्द हिट करता है जिसे बहुत से लोग कहते हैं। गैस दिमाग में चढ़ गई है।

ये तो हुआ पेट का दिमाग पर असर, अब बताते हैं कि दिमाग पेट को कैसे अफेक्ट करता है। अगर आप लगातार तनाव में हैं तो ये क्रोनिक स्ट्रेस आपका डायजेशन बिगाड़ देता है तभी तो कई बार सही डाइट लेने के बावजूद कब्ज गैस, एसिडिटी के शिकार रहते हैं।

इसलिए उन्हें पाचन परफेक्ट रखने के लिए स्ट्रेस फ्री रहना ज़रूरी है वरना देश की 50 प्रतिशत आबादी जो कब्ज़ की शिकार है उसकी गिनती कब दोगुनी हो जाएगी पता ही नहीं चलेगा। हां, लेकिन बहुत से लोगों के मन में ये भी सवाल होगा कि दोनों ऑर्गन अलग अलग हैं। दिमाग बॉडी में सबसे उपर तो पेट बीच में है फिर ये कनेक्शन उतना स्ट्रॉन्ग कैसे है।

दरअसल प्रेगनेंसी के दौरान बच्चे के दिमाग और आंत एक ही टिशू से बनते हैं और फिर जन्म के बाद पूरी ज़िंदगी गट ब्रेन एक्सिस से जुड़े रहते हैं। यानि सौ बातों की 1 बात ये है कि अगर पाचन को दुरुस्ता रखना है तो खानपान बेहतर करना होगा स्ट्रेस, डिप्रेशनको दूर कर जीवन में खुशी का डोज़ भी बढ़ाना होगा। और इसके लिए योग की शरण में जाना होगा क्योंकि योग करने से ना सिर्फ तमाम बीमारी दूर होती हैं बल्कि मेंटल रिलीफ भी मिलता है। तो देर किस बात है, चलिए स्वामी रामदेव को बुलाते हैं और पेट और दिमाग दोनों की हेल्थ परफेक्ट बनाते हैं।

देश की 50 प्रतिशत आबादी कब्ज से पीड़ित है

एक अनुमान के मुताबिक 20 से 30 फीसदी व्यस्क आबादी कब्ज से ग्रसित है।

दिमाग से जुड़े रोग

कई न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर जैसे कि रीढ़ की हड्डी की चोट, मल्टीपल स्केलेरोसिस और पार्किंसंस डिजीज रोगियों में एनबीडी का कारण बन सकते हैं जो कब्ज का कारण बनता है।कब्ज से बचने के लिए हरी सब्जियां व मौसमी फल खूब खाएं। पानी भी लगातार पीते रहें।

पाचन की परेशानी

एसिडिटी

गैस
कब्ज
लूज मोशन
कोलाइटिस
अल्सर
ब्लोटिंग

पेट सेट, हेल्थ परफेक्ट

शंख प्रक्षालन

सुबह उठकर गुनगुना पानी पीएं
1-2 लीटर पानी एक बार में पीएं
पानी में सेंधा नमक और नींबू मिलाएं
पानी पीने के बाद 5 मिनट स्ट्रेचिंग करें

कब्ज होगा दूर फल खाएं

पपीता
सेब
अनार
नाशपाती

पेट होगा सेट, पीएं पंचामृत

गाजर
चुकंदर
आंवला
पालक
टमाटर

सबका जूस मिलाकर पीएं, आंत होगी मजबूत

आज़माएं गुलकंद
गुलाब के पत्ते
सौंफ
इलायची
शहद

सब को मिलाकर पेस्ट बनाएं

रोज़ 1 चम्मच खाएं
कब्ज़ की छुट्टी
सौंफ और मिश्री चबाएं
जीरा,धनिया,सौंफ का पानी लें
खाने के बाद भुना अदरक खाएं

एसिडिटी होगी दूर

लौकी-तुलसी का जूस पीएं
बेल का जूस फायदेमंद

गैस होगी दूर

अंकुरित मेथी खाएं
मेथी का पानी पीएं
अनार खाएं
त्रिफला चूर्ण लें
खाना अच्छे से चबाएं

सुधरेगा पाचन

पीएं पंचामृत
जीरा
धनिया
सौंफ
मेथी
अजवाइन

एक-एक चम्मच लें

मिट्टी या कांच के ग्लास में डालें
रात भर पानी में भिगोएं
सुबह खाली पेट पीएं
लगातार 11 दिन पीएं

हाज़मा होगा दुरुस्त, खाएं ड्राई फ्रूट्स

अंजीर
खूबकला
मुनक्का
अखरोट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button