7. नारियल पानी में ही नहीं इसकी मलाई में भी छिपा है गुणों का भंडार, जान लें इसकी खूबियां

गर्मियों में नारियल पानी पीने से शरीर को ठंडक के साथ शरीर हाइड्रेट रहता है। नारियल पानी के फायदे हम सभी जानते हैं। अधिकतर लोग नारियल पानी तो पी लेते हैं, लेकिन नारियल की मलाई को छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल की मलाई भी नारियल पानी जितनी ही फायदेमंद होती है।
इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, आयरन, हेल्दी फैट, जिंक, कॉपर, फॉस्फोरस, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व सेहत को फायदे पहुंचाते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने से लेकर पाचन को दुरुस्त रखने तक में काफी फायदेमंद है। तो आइए जानते है, नारियल की मलाई खाने के फायदे –
वेटलॉस के लिए अच्छा
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको नारियल पानी के साथ इसकी मलाई भी खानी चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने के साथ भूख को भी कंट्रोल करता है। ये अतिरिक्त वजन को कम करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से नारियल की मलाई इम्यूनिटी मजबूत करने में काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है।
पाचन दुरुस्त रखे
नारियल की मलाई का सेवन पेट की काफी अच्छा माना जाता है। इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से पेट ठंडा रहता है और पेट में गैस, ऐंठन, अपच और कब्ज की समस्या नहीं होती है।
इंसुलिन लेवल रहता है कंट्रोल
नारियल की मलाई का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। वहीं, इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसे खाने से ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है।
दिल के लिए फायदेमंद
नारियल की मलाई का सेवन हमारे दिल की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें सैचुरेटेड फैट मौजूद होता है, तो दिल के लिए अच्छा होता है। यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।
पेट के अल्सर से बचाएं
नारियल पेट के अल्सर को कम करने का काम करता है। माना जाता है कि नारियल के पानी की तुलना में नारियल मलाई का प्रभाव अधिक पड़ता है। नारियल मलाई पेट के अल्सर से बचाते हैं।



