छत्तीसगढ़

8. सेहत के लिए वरदान है पपीता, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा करे दूर, 5 फायदे कर देंगे हैरान

पपीता को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अक्सर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को पपीता खाने की सलाह दी जाती है. पपीता में तमाम पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं. पपीता में विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है, जिससे इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है.

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 150 ग्राम पपीते में 59 कैलोरी, 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 3 ग्राम फाइबर, प्रोटीन 1 ग्राम होता है. इसके अलावा विटामिन सी, विटामिन ए, फोलेट और पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है. इसके अलावा पपीता में एंटीऑक्सीडेंट्स की ज्यादा मात्रा होती है.

डाइट में पपीता शामिल करने से हार्ट हेल्थ इंप्रूव हो सकती है. अध्ययनों से पता चलता है कि लाइकोपीन और विटामिन सी से भरपूर पपीता हार्ट डिजीज को रोकने में मदद कर सकता है. पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके दिल की रक्षा कर सकते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकते हैं.

शोध बताते हैं कि पपीते में मौजूद लाइकोपीन कैंसर के खतरे को कम कर सकता है. यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है , जिनका कैंसर का इलाज चल रहा है. पपीता कैंसर में योगदान देने वाले फ्री रेडिकल्स को कम कर सकता है. ये रेडिकल्स शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं.

पपीते में पपेन एंजाइम होता है, जो शरीर के अंदर प्रोटीन को पचाने में मदद करता है. कब्ज में भी पपीते का सेवन राहत दिला सकता है. जानवरों और मनुष्यों में अल्सर के इलाज के लिए पपीते के बीज, पत्तियों और जड़ों को भी कारगर माना जाता है

शरीर में पुरानी सूजन कई बीमारियों की जड़ होती है. अध्ययनों से पता चलता है कि पपीता जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल और सब्जियां सूजन के निशान को कम करने में मदद करते हैं. इंफ्लेमेशन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए पपीता वरदान साबित हो सकता है.

पपीता आपके शरीर को स्वस्थ रखने के अलावा आपकी त्वचा को अधिक टोंड और यंग दिखने में भी मदद कर सकता है. पपीते में मौजूद विटामिन सी और लाइकोपीन आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करते हैं. बढ़ती उम्र में पपीता खाने से चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है.

Related Articles

Back to top button