8. इन पांच बीमारियों के लिए रामबाण हैं उबली पालक का पानी! ये है बनाने का सही तरीका

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस दौरान लोगों को जो सबसे अधिक समस्या आती है वो है बीपी, यानि ब्लड प्रेशर से संबंधित। यदि आप भी कुछ इसी तरह की समस्याओं से जूझते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं पालके के पानी से जुड़े कुछ खास उपाय। जी हां आयरन तत्वों से भरपूर पालक हर तरह से शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती है। ऐसे में हमारे आयुर्वेद में उबले पालक के पानी के सेवन से शरीर की कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं।
तो चलिए जानते हैं इसके सेवन और बनाने का तरीका क्या है।
उबली पालक के पानी के फायदे –
बढ़ेगी आंखों की रोशनी –
आंखों से संबंधित रोगों के लिए पालक का पानी बड़ा फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए उबली पालक का पानी जरूर उपयोग करें। आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ ये मोतियाबिंद में भी काफी मददगार साबित होता है। इसमें पाए जाने वाले ल्यूटीन और जेक्साथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट आंखों के लिए लाभदायक होते हैं। साथ ही इसमें विटामिन ए की मात्रा काफी मात्रा में पाई जाती है।
बाल और स्किन में आएगा ग्लो –
अगर आप पालक का नियमित रूप से उपयोग करते हैं तो इससे आपकी स्किन और बालों में एक अलग ग्लो नजर आने लगता है। पालक का पानी शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में काफी मदद करता है। तो आपके शरीर से विषैले तत्वों को दूर करता है। इसके कारण ये शरीर में खून की चाल का नियमित करके ब्लड को भी साफ रखता है। इससे आपके चेहरे पर उगने वाले कील मुहांसों और एक्ने की समस्या भी दूर होती हैं साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन और आयरन बालों को मजबूती प्रदान करता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है –
आपको बता दें पालक में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। जो आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार साबित होते हैं। यदि आप बार-बार बीमार पड़ते हैं या सर्दी-जुकाम की समस्या बनी रहती है तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
एनिमिया की शिकायत होती है दूर –
अगर आप एनिमिया या खून की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको इसके लिए पालक के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। आपको बता दें खासतौर पर महिलाओं को इसके सेवन से फायदा होता है। मासिक काल में महिलाओं में रक्त स्त्राव होने के कारण उनमें रक्त की कमी हो जाती है। जिससे पालक का पानी उन्हें फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि पालक में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो रक्त मे आॅक्सीजन बढ़ाने और हीमोग्लोबिन के लेबल को सुधारने में सहायक होती है।
पेट के लिए रामबाण –
पालक के पानी में ऐसे गुण होते हैं जो आपके पाचन क्रिया को सही रखते हैं। वो इसलिए क्योंकि इसमें डाइटरी फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो आपके मेटाबाॅलिज्म रेट को बढ़ाती है। जिससे आपको हाजमा तो सही रहता ही है साथ ही साथ आपको कब्ज की िशिकायत भी नहीं होती।
ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल –
आपको बता दें पालक में पाया जाने वाला नाइट्रेट नामक कंपाउंड आपके शरीर में मौजूद रक्त वाहिकाओं को फैलाने में मददगार होता है। इसलिए इसका उपयोग बीपी वालों को फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं इसमें उपसिथत मैग्नीशियम, पोटेशियम भी ब्लड प्रेशर का कंट्रोल करते हैं। इसलिए यदि आप हाई बीपी से ग्रसित हैं तो इससे आपको दिल के जोखिम कम करने में काफी मदद मिलती है।
ये है पालक का पानी बनाने का तरीका –
पालक का पानी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को साफ करके अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद यदि एक किलो पालक ली है तो इसे एक कप पानी में डालकर उबाल लें। फिर इसे छानकर एक साफ ग्लास में भर में। इसके बाद इसमें काला नमक डालकर सेवन करें। चाहें तो इसमें पुदीना और जीरा पाउडर भी मिलाया जा सकता है। आपको बता दें पालक की तासीर ठंडी होती है। इसी के साथ इसमें यदि पुदीना मिला दिए जाए तो ये सेवन के लिए और अधिक फायदेमंद होता है।



