छत्तीसगढ़

7. कैंसर के खतरे को कम करने के लिए खाएं ये 5 चीजें

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है. कैंसर कई टाइप के होते हैं. कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें. हेल्दी डाइट में ऐसे फूड्स को खाएं जो एंटी कैंसर गुणों से भरपूर होते हैं. डाइट स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए एक अहम भूमिका निभाती है. कैंसर के खतरे को कम करने के लिए यहां कुछ फूड्स के बारे में बताया गया है. ये फूड्स एंटी कैंसर गुणों से भरपूर होते हैं.

इसके साथ ही ये फूड्स आपकी सेहत को कई अन्य तरह के फायदे भी पहुंचाते हैं. कैंसर के खतरे को कम करने के लिए आपको रोजाना कौन से फूड्स खाने चाहिए आइए जानें.

लहसुन

लहसुन का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों को बनाने के लिए आमतौर से किया है. ये खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. इसके साथ ही ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. ये कैंसर होने से रोकता है. इसमें मेटाबोलाइजिंग एंजाइम होते हैं. ये कैंसर पैदा करने वाले एजेंट को रोकते हैं. हर दिन लहसुन की 2 से 3 कली खाने से कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है.

गाजर

गाजर में विटामिन ए होता है. गाजर में बीटा-कैरोटीन भी होता है. गाजर आप सलाद या फिर फिर जूस के रूप में ले सकते हैं. ये कैंसर से लड़ने में मदद करता है. इसके साथ ही ये इम्युनिटी को बढ़ाता है. गाजर खाने से आंखों को रोशनी भी बढ़ती है.

दालचीनी

दालचीनी का इस्तेमालभारतीय रसोई में आमतौर से किया जाता है. ये खाने के स्वाद को बढ़ा देती है. दालचीनी में एंटीकैंसर गुण होते हैं. आप दालचीनी के पानी को भी पी सकते हैं. इसके लिए दालचीनी के पानी रात को भिगो कर रख दें. अगली सुबह इस पानी को पी लें. आप रोजाना एक कप दालचीनी की चाय पी सकते हैं.

टमाटर

टमाटर का इस्तेमाल करी बनाने के लिए खूब किया जाता है. टमाटर में एंटीकैंसर गुण होते हैं. इसमें लाइकोपीन होता है. ये प्रोस्टेट, मुंह, फेफड़े और कई अन्य कैंसर के जोखिम को कम करता है. टमाटर को कच्चा खाना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है.

अलसी के बीज

अलसी के बीज भी कैंसर के खतरे को कम करते हैं. इन बीज में एंटी-एस्ट्रोजन गुण होते हैं. ये कैंसर कोशिकाओं के विकास को कम करते हैं. इन बीज में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड भी होता है. ये कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने का काम करता है.

Related Articles

Back to top button