छत्तीसगढ़

3. कबाड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर हुआ खाक

दुर्ग।    जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र स्थित एक कबाड़ की फैक्ट्री में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां‌ मौके पर पहुंची और लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री संचालक ने पुलिस को जानकारी दी है कि इस आगजनी से उसे लगभग 85 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

जेवरा सिरसा थाना प्रभारी सेवा भारती ने बताया कि सोमवार तड़के 4 बजे के करीब एनके इंडस्ट्रीज में आग लगने की सूचना मिली थी। फैक्ट्री में प्लास्टिक के कबाड़ री-साइकिल करने का काम किया जाता है इसलिए वहां आग तेजी से फैल गई और जल्द ही बड़ा रूप ले लिया। पुलिस ने तुरंत अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग दुर्ग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वहां दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मियों ने लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग बुझाने में लगभग 10 से 15 गाड़ी पानी और फोम का इस्तेमाल किया गया। समय पर आग बुझ जाने से आग दूसरी फैक्ट्री तक नहीं पहुंच सकी। फैक्ट्री संचालक मोहम्मद इशरत खान ने फैक्ट्री के अंदर लगभग 85 लाख का कबाड़ जलकर खाक होने का दावा किया है। इसमें 35 लाख रुपए का कच्चा माल था। आग से पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण पुष्टि नहीं हो पाया है जिससे आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button