छत्तीसगढ़

6. अरनपुर नक्सली हमले में पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार, 1 नाबालिग भी शामिल, हमले में 10 जवान हुए थे शहीद

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में बीते 26 अप्रैल हुए नक्सल घटना के बाद पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनको हिरासत में लिया गया है उसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस को आशंका है कि ये चारों नक्सलियों के दरभा डिवीजन कमेटी के सदस्य हैं। फिलहाल पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है। उधर, गांव वालों का कहना है कि ये चारों गांव के ग्रामीण है। उनका उस घटना में कोई हाथ नहीं है। पुलिस जल्द ही इन्हें कोर्ट में पेश कर सकती है।

सूत्र बता रहे हैं कि, IED ब्लास्ट करने और घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर योजनाबद्ध तरीके से आम पंडुम के लिए नाका लगाने में इनकी भूमिका थी। जांच में पता चला है कि ये सभी संतरी ड्यूटी करना, सुरंग बनाना, IED प्लांट करना, रास्ता काटना समेत अन्य कई तरह के काम नक्सलियों के लिए किया करते थे। पुछताछ के बाद ही सारे तथ्य सामने आएंगे। पुलिस जल्द ही इन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

 

Related Articles

Back to top button