छत्तीसगढ़

5. तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटी, 2 बच्चों की गई जान, 3 घायल

बस्तर। जिले भानपुरी थाना क्षेत्र के कावडगांव में ट्रैक्टर पलट जाने से दो बच्चों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हे उपचार के लिए भानपुरी सिविल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रिफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है।

बता दें कि मृतक और घायल सभी लोग किसान सुकरू के परिवार के हैं। खेत में ट्रैक्टर लेकर खेती संबंधी काम के लिए गए हुए थे, तभी अचानक ट्रैक्टर के पलटने से दो बच्चों की दबकर मौके पर मौत हो गई। मृतक बच्चों की उम्र 6 और 7 साल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button