10. आंतों की हालत खराब कर सकता है पानी की कमी, हो सकती हैं ये 3 गंभीर समस्याएं

गर्मियों में अक्सर लोग पानी की कमी के शिकार हो जाते हैं। ये शरीर में कई प्रकार की स्थितियों का कारण बनती है। लेकिन, इनमें सबसे गंभीर स्थिति है आंतों से जुड़ी समस्याएं (dehydration symptoms in intestines)। जी हां, दरअसल पानी की कमी से आपकी आंतों का काम काज बिगड़ सकता है। इसके अलावा पेट और दूसरी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए, आइए जानते हैं कितनी गंभीर हो सकती है ये स्थिति।
पानी की कमी से आंतों से जुड़े लक्षण
1. एसिडिटी और गैस से जुड़ी समस्याएं
जब शरीर के अंदर पानी की कमी होने लगती है तो, कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी से एसिड रिफलक्स (acid reflux) बढ़ने लगता है। इसके अलावा ये आपके पेट के पीएच को खराब करता है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बनता है।
2. आंतों में मल का चिपकना
आंतों में मल का चिपकना इस बात का संकेत है कि आप गंभीर रूप से इस समस्या के शिकार हो सकते हैं। दरअसल, पानी की कमी से जब आंतों का काम काज बिगड़ता है तो इससे बॉवेल मूवमेंट भी प्रभावित होता है। इसके आप कब्ज की समस्या के शिकार हो सकते हैं और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
3. ब्लोटिंग और मतली
ब्लोटिंग और मतली दोनों ही वो स्थिति है जो कि इस बात का संकेत देते हैं कि आपका खाना सही से नहीं पच पा रहा है। दरअसल, अगर आपके शरीर में लगातार पानी की कमी रहेगी तो इसकी वजह से खाना सही से पच नहीं पाएगा। इसके बाद पेट फूलने लगेगा, ब्लोटिंग होने लगेगी और आप मतली के शिकार हो जाएंगे।
भले ही आपको लग रहा हो कि ये समस्याएं गंभीर नहीं हैं तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है। दरअसल, समय के साथ स्थिति और खराब हो सकती है क्योकिं आतों से जुड़े लक्षण बेहद गंभीर हैं और इन्हें किसी भी प्रकार से नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। तो, अपनी आंतों को रिहाइड्रेट करने के लिए पहले नारियल पानी पिएं, दूसरा पानी से भरपूर अन्य फूड्स का सेवन करें और तीसरा ज्यादा से ज्यादा फलों और हरी सब्जियों का सेवन करें।



