छत्तीसगढ़

4. बालोद में ट्रक-बोलेरो की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत; शादी से लौट रहे थे सभी

 छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक डेढ़ वर्षीय मासूम भी है. जानकारी के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य बोलेरो पर सवार होकर सोरम से मरकाटोला एक शादी में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे. तभी रास्ते में इनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

घटना की जानकारी देते हुए एसपी बालोद जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जगतारा के पास ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. बच्चे को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. एसपी ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. इनके घर के अन्य सदस्यों को हादसे की सूचना दे दी गई है.

हादसे में इन लोगों ने गंवाई अपनी जान

वहीं मृतकों में केशव साहू (34), डोमेश ध्रुव (19), टोमिन साहू (33), संध्या साहू (24) रमा साहू (20), शैलेंद्र साहू (22), लक्ष्मी साहू (45), धरमराज साहू (55), उषा साहू (52), योग्यांश साहू (3) और डेढ़ साल का बच्चा ईशान साहू है.

नेशनल हाईवे-30 पर हुआ यह हादसा

बताया जा रहा है कि धमतरी जिले के सोरम भठगाव गांव से एक ही परिवार के 11 लोग शादी में शामिल होने के बाद बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर बालोद जिले के मरकाटोला गांव आ रहे थे. रास्ते में पूरुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर जगतरा-बालोदगहन नर्सरी गांव के पास सामने से आ रही ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई.

CM बघेल बोले- हर संभव परिवार की करेंगे मदद

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए. घटना में चार पुरुष, पांच महिला और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हुई है. एसपी ने बताया कि में ट्रक गिट्टी से भरी हुई थी और वह ओवरलोड थी. वहीं सीएम भूपेश बघेल ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button