छत्तीसगढ़

5. डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 50 लाख की गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार

रायपुर।   राजधानी के डीआरआई की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांजा की तस्करी करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने रायपुर के पास एक ट्रक से 1 करोड़ 5 लाख का गांजा जब्त किया है। ट्रक में 17 बोरियों में 525 किलों गांजा भरा हुआ था और कोयले के कवर कार्गाे में छुपाया गया था।

बता दें कि डीआरई रायपुर यूनिट को मुखबिरों से सूचना मिली कि एक ट्रक में काफी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। डीआरआई रायपुर के अफसरों ने रायपुर के पास संदिग्ध ट्रक को रोक कर ट्रक की तलाशी ली गई। जिसमें करीब 525 किलों गांजा जब्त किया गया और दो तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button