8. क्या हो अगर सामान्य नमक की तुलना में सेंधा या काला नमक का करें इस्तेमाल? सेहत के लिए कौन है बेहतर, जानें यहां

नमक के बिना भोजन का स्वाद अधूरा है. यह हमारे शरीर को सुचारू तरीके से चलाने के लिए भी जरूरी होता है. लेकिन, अगर आप इसका इस्तेमाल अधिक मात्रा में करने लगें तो यह हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. हालांकि, कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं कि नमक कितने तरह के होते हैं और अलग-अलग नमकों में क्या-क्या खासियत होती है? इनके सेवन से सेहत पर क्या अच्छा और बुरा असर पड़ सकता है. दरअसल, हमारे देश में नमक 3 तरह के आसानी से पाए जाते हैं- सामान्य नमक, सेंधा नमक और काला नमक. आइए जानते हैं इनके बारे में सब कुछ.
आखिर क्यों करें काला नमक का सेवन?
हेल्थ लाइन के मुताबिक, काला नमक दरअसल हिमायन सॉल्ट है, जिसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. सामान्य नमक जहां समुंदर या खारे पानी से निकाला जाता है और मशीन से शुद्ध किया जाता है. जबकि काला नमक के बनने की प्रक्रिया काफी अलग है. काला नमक में सामान्य नमक की तुलना में अधिक मिनरल्स पाए जाते हैं जो इसे यूनीक फ्लेवर और टेस्ट देता है.
काला नमक में सामान्य नमक की तुलना में कम सोडियम होता है. इस तरह जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उनके लिए यह काफी फायदेमंद है. सामान्य नमक में पोटैशियम आयोडीन और एन्युमिनियम सिलिकेट पाया जाता है जो फैट ऑक्सीडेशन को बढ़ाता है, टिश्यू डैमेज की वजह बनता है. जो कई बीमारियों का कारण हो सकता है. काला नमक डायजेशन को भी बढ़ाता है.
सेंधा नमक के फायदे
सेंधा नमक दरअसल एक बड़ा क्रिस्टलाइन सॉल्ट होता है जो सफेद या हल्के सफेद रंग का होता है. यह नमक का सबसे शुद्ध रूप माना जाता है. यह कैमिकल प्रकिया से नहीं गुजरता और इसमें तांबा, कैल्शियम, लोहा, जैसे कई मिनल्स पाए जाते हैं. इसे सामान्य नमक के बदले भी आप डाइट में इस्तेमाल कर सकते हैं. यह हमारे मेटाबॉलिज्म को अच्छा बनाता है, मसल्स क्रैंप में रिलीफ देता है, गले में दर्द को हील करता है, ब्लड प्रेशर को भी निंयत्रित करने में मदद करता है, यही नहीं, ये स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है. इस तरह आप सामान्य नमक के साथ साथ अपने डाइट में इन अलग अलग नमकों को भी शामिल कर सकते हैं.



