छत्तीसगढ़

7. सौंफ मिश्री का सेवन करें एक साथ, गर्मी में पेट रहेगा कूल, आंखों की रोशनी भी होगी चकाचक, पढ़ें अन्य सेहत लाभ

गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए कई हेल्दी डाइट में सीजनल फल, सब्जियों के साथ ही कुछ हर्ब्स, मसालों को भी शामिल करना चाहिए. आप शरीर को अंदर से ठंडा बनाए रखने के लिए तरबूज, खरबूज, खीरा आदि खूब खाते होंगे, लेकिन दो ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें एक साथ खाने से गर्मी में कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. ये शरीर को शीतलता प्रदान करती हैं. हम बात कर रहे हैं मिश्री और सौंफ की. अक्सर रेस्तरां, होटल में खाना खाने के बाद थोड़ी सी मिश्री, सौंफ माउथ फ्रेशनर के तौर पर आप खाते होंगे, लेकिन इन दोनों को एक साथ मिलाकर खाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है. गर्मी में यदि आपको हेल्दी रहना तो आज से ही खाना शुरू कर दें मिश्री एवं सौफ.

मिश्री खाने के फायदे
एचटी में छपी एक खबर के अनुसार, मिश्री सामान्य चीनी से पचने में हल्की होती है. इसी कारण से इसमें सफेद चीनी की तुलना में सूक्ष्म मिठास होती है. इसका सेवन रिफ्रेशमेंट के रूप में अधिक किया जाता है. रात में होने वाली सूखी खांसी की समस्या से परेशान रहते हैं तो मिश्री का सेवन करें. यह जमे हुए कफ को निकालने में कारगर है. मिश्री नेचुरल रूप से शीतलता प्रदान करती है. जलन से राहत दिलाने में मदद करती है. गर्मी से राहत पाने के लिए मिश्री का पानी पीना चाहिए. कई बार लोगों को उल्टी, जी मिचलाने की समस्या होती है. एसिडिटी हो जाती है. ऐसे में मिश्री को मुंह में रखकर चबाने से इन समस्याओं से राहत मिलती है.

मिश्री को सौंफ के साथ खाने के फायदे
-आप रेस्तरां में जाते हैं तो सौंफ मिश्री थोड़ा सा लेकर जरूर खाते होंगे. यह दोनों मिलाकर खाने से भोजन जल्दी पचता है. सौंफ खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है. सौंफ मिश्री को जब आप मिलाकर खाते हैं तो शरीर में खून की कमी नहीं होती है. हीमोग्लोबिन का लेवल सही बना रहता है. जिन लोगों को खून की कमी है, उन्हें भी सौंफ मिश्री का सेवन करना चाहिए. इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी सही होता है.

-यदि आपको थकान, कमजोरी या फिर बार-बार चक्कर आने सा महसूस हो तो सौंफ के साथ मिश्री मिलाकर खा सकते हैं. नियमित सेवन करके, देखें ये समस्याएं दूर हो जाएंगी. इनके सेवन से कोई साइड एफेक्ट भी नहीं होता है.

-यदि आपको लगता है कि आपकी आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है तो आप मिश्री और सौंफ का सेवन करना शुरू कर दें. इनमें मौजूद नेचुरल प्रॉपर्टीज आंखों को हेल्दी रखती हैं. इससे पहले की आंखों की रोशनी कमजोर हो जाए, आप इन दोनों हेल्दी चीजों को मिक्स करके खाना शुरू कर दें.

-मुंह की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए भी आप मिश्री के साथ सौंफ खा सकते हैं. मुंह की बदबू दूर करने के लिए इनका सेवन करें. सौंफ खाने से मुंह का पीएच लेवल सही रहता है, जिससे नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button