छत्तीसगढ़

4. कंपनी ने नौकरी से निकाला तो गाड़ी लेकर फरार हुआ मैनेजर, थाने में दर्ज हुई FIR

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी घटना सामने आई हैं, जिसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे। यह घटना चोरी की हैं। समता कॉलोनी में स्थित लोहा कंपनी का सेल्स मैनेजर कंपनी की गाड़ी ही लेकर भाग गया। बालाजी आयरन की कंपनी ने काम करने के लिए मैनेजर को एक बाइक दी थी। मैनेजर के खराब परफॉर्मेंस की वजह से कंपनी ने उसे नौकरी से निकाला, तो वह कंपनी की गाड़ी लेकर ही गायब हो गया। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बालाजी आयरन कंपनी के मालिक विनीत गुप्ता मोहबा बाजार के निवासी हैं। इस मामले में मालिक ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में बिहार के निवासी बुलेट दुबे को कंपनी ने सेल्स मार्केटिंग मैनेजर के पद पर रखा था। बुलेट कंपनी के लिए अलग-अलग संस्थानों में जाकर ऑर्डर लेता था। इस काम के लिए कंपनी ने उसे 60 हजार रुपए और हीरो एक्सट्रीम की बाइक भी दी थी। जब मैनेजर खराब परफॉर्मेंस करने लगा, तो कंपनी ने उसे नौकरी से निकाला और गाड़ी कंपनी में जमा करने के लिए कहा। लेकिन मैनेजर ने ऐसा नहीं किया बल्कि कंपनी के तरफ से दी हुई गाड़ी को लेकर बुलेट (मैनेजर) फरार हो गया।

जब कंपनी को इसकी भनक लगी तो, कंपनी के लोगों ने मैनेजर के घर जाकर उसे ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिला। साथ ही उसका फोन भी स्विच ऑफ आने लगा। जिसके बाद कंपनी के मालिक ने आरोपी के खिलाफ थाने में FIR दर्ज करवाई हैं। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में लगी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button