छत्तीसगढ़

3. प्रदेश में अगले 18 घंटे का अलर्ट, फिर चल सकती है तेज आंधी, बारिश की संभावना

रायपुर. मौसम विभाग ने अगले 18 घंटे के लिए अलर्ट जारि किया है. इसमें प्रदेश के 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है

कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

यलो अलर्ट वाले जिले

बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, कबीरधाम, रायगढ़, कोरबा, कांकेर और कोंडागांव के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये सावधानियां बरतने की जरुरत

  • मौसम विभाग ने इसके साथ ही संभावित प्रभाव की जानकारी दी है. जिसके मुताबिक घांस-फूस की झोपड़ियों और एसबेस्टस की छत वाले घरों को नुकसान पहुंचने की संभावना है.
  • आधी-अधूरी धातु की चादर भी उड़ सकती है.
  • पेड़ों के नीचे आश्रय ना लें.
  • गड़गड़ाहट सुनने के बाद घर में जाएं या सुरक्षित पक्के आश्रयों की तलाश करें. अगर कोई आश्रय उपलब्ध नहीं है तो तुरंत उखड़ू बैठ जाएं.
  • खराब मौसम के दौरान बिजली उपकरणों का इस्तेमाल ना करें.
  • बिजली की लाइनों से दूर रहें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button