छत्तीसगढ़

2. भाजपा को लगा झटका, पार्टी के 21 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हांथ, गमछा पहनाकर किया गया स्वागत

बस्तर।   छत्तीसगढ़ धीरे-धीरे विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ता जा रहा है. इस बीच राजनैतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ की सत्ता की चाबी माने जाने वाले बस्तर में भाजपा पार्टी को झटका लगा है. जिले के बोडनपाल में हुए कांग्रेस की सभा में 21 भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़, कांग्रेस का हांथ थाम लिया है.

बस्तर सांसद दीपक बैज और नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप की मौजूदगी में 21 भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए है. बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं का स्वागत गमछा पहनाकर किया.

मिली जानकारी अनुसार, नेताओं ने दावा किया कि, रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी के बड़े नेताओं के समक्ष भाजपा के 21 कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा है. इसे भाजपा को जोरदार झटके के रूप में माना जा रहा था. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कांग्रेस का दामन थामने वाले दो कार्यकर्ताओं को वापस पार्टी में शामिल कर लिया.

कार्यकर्ताओं ने बताया कि, सांसद विधायक की मौजूदगी में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उन्हें जबरन पार्टी में शामिल करवा दिया था. वहीं बस्तर सांसद दीपक बैज का कहना है कि, एलडीएम के मीटिंग में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की रीति-नीति और विकास से प्रभावित होकर लगभग 25 से अधिक की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे बीजेपी डरी हुई है.

यही वजह है कि बीजेपी डरा धमका कर वापसी करवा रही है. इससे ज्यादा फर्क नही पड़ेगा. नारायणपुर विधानसभा के साथ सभी विधानसभाओं में मजबूती से काम चल रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button